मुख्यमंत्री सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

मुख्यमंत्री सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 06:47 PM IST

हमीरपुर, तीन जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अपमानजनक बातें करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को हमीरपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि भगोट गाँव निवासी आरोपी रजनीश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बुधवार को शिवनगर निवासी विश्व शमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

इस वीडियो में कथित तौर पर एक खास समुदाय के खिलाफ अपमानजनक बातें कही गई थीं। पहचान होने के बाद, आरोपी को पूछताछ के लिए भोता पुलिस चौकी बुलाया गया, जहाँ बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की, आरोपी को पकड़ा, उससे पूछताछ की और उसे गिरफ़्तार कर लिया।

ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, किसी व्यक्ति के खिलाफ जानबूझकर अपमानजनक टिप्पणी करने और किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने जैसे अपराधों के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप