हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), आठ जून (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 12 साल के कार्यकाल ने जनसेवा, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान देश ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति हासिल की और शासन प्रणाली में जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
हमीरपुर से पांच बार सांसद रहे ठाकुर ने यहां ‘मोदी सरकार के 12 साल: विकास के लिए समर्पित’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और जवाबदेह शासन की विशेषता वाली एक नयी कार्य संस्कृति स्थापित की है।
उन्होंने सरकार में जनता के बढ़ते विश्वास का श्रेय सुशासन और विकास को दी गई प्राथमिकता को दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, सौभाग्य योजना और जन धन योजना जैसी पहलों ने गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है।’’
भाषा संतोष सिम्मी
सिम्मी