Reported By: Owais Ahmed Sheikh
,Barwani Muslim Community News: IBC24.in
Barwani Muslim Community News: बड़वानी: सेंधवा में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज ने विरोध जताया है। समाज के लोगों ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, बड़वानी के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Barwani Muslim Community News: मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोग एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक, बड़वानी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नाज़िया इलाही खान द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु तआला अन्हा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। समाज के लोगों का कहना है कि इन टिप्पणियों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
इन्हें भी पढ़ें:-