UP Crime News: पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली।

UP Crime News/ Image Credit: IBC24 File
- उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
- घटना के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली।
- पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
देवरिया: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां माथापार गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने सलेमपुर-बरहज रेलखंड पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पत्नी की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या
UP Crime News: इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, माथापार गांव का निवासी जितेंद्र कुशवाहा सूरत में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। वो 11 मई को सूरत से अपने गांव लौटा था। इसके बाद रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आक्रोश में आकर युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पत्नी को मरा हुआ देखकर जितेंद्र भाग कर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर चला गया और कुछ देर बाद बरहज से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: man beat his wife to death, then committed suicide by jumping in front of a train, you will be surprised to know the reason
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm