छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज
Modified Date: April 16, 2026 / 09:04 am IST
Published Date: April 16, 2026 9:04 am IST

भदोही (उप्र), 16 अप्रैल (भाषा) भदोही जिले में एक छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर वीडियो प्रसारित होने से परेशान आईटीआई छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा की तहरीर पर बुधवार को औराई थाना क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी सुजीत कुमार मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (3) (आपराधिक धमकी), 352 (आपराधिक बल का प्रयोग) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी सुजीत कुमार मिश्रा काफी दिनों से पीड़िता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था लेकिन छात्रा के इनकार करने पर उसे धमकी दी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा।

उन्होंने बताया कि छात्रा का आरोप है कि मिश्रा ने उसे बदनाम करने की नीयत से हाल ही में उसकी अश्लील वीडियो कई अलग-अलग आईडी से सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर पोस्ट कर दी और साथ ही वह वीडियो उसके कुछ रिश्तेदारों के पास भी भेज दी।

पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम गोला

गोला


लेखक के बारे में