पत्नी की हत्या कर एक व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या
पत्नी की हत्या कर एक व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या
मुरादाबाद (उप्र), पांच मार्च (भाषा) मुरादाबाद जिले के मझोला इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मझोला के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सोनकपुर फ्लाईओवर के पास विनोद (37) ने बुधवार शाम कथित तौर पर अपनी पत्नी ममता (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी को करीब नौ साल पहले हुई थी और बच्चे पैदा न होने को लेकर अक्सर उनमें झगड़ा होता था।
कुमार के अनुसार, विनोद ने ममता से कहा था कि वह उसे होली के लिए उसके माता-पिता के घर ले जा रहा है, लेकिन वह उसे जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने उस पर चाकू से हमला किया।
घटना के तुरंत बाद विनोद ने उसी हथियार से खुद पर वार कर लिया। पुलिस ने उसे खून से लथपथ पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से ममता का शव और अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।
कुमार ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


