अमेठी में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या
अमेठी में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या
अमेठी (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भद्दौर गांव में कथित तौर पर जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, भद्दौर गांव निवासी रामकरन (40) का अपने बड़े भाई गया प्रसाद से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था।
उसने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे रामकरन गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत की रखवाली के लिए गया था, तभी उसके बड़े भाई गया प्रसाद, भतीजे दीपक और अन्य लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई हैं।
भाषा सं आनन्द सुरभि खारी
खारी

Facebook


