उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: September 2, 2025 / 05:25 pm IST
Published Date: September 2, 2025 5:25 pm IST

देवरिया (उप्र), दो सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सोनू घाट- महुआनी मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिशनपुर कला गांव के निवासी निशांत शर्मा (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शर्मा अपने तीन साथियों अरुण (20), मोहित यादव (14) और विपिन चौहान (22) के साथ बरईपुर में स्थित हनुमान मंदिर गए थे, वहां से लौटते समय चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

पुलिस ने कहा कि इस दौरान घाटेला गाजी गांव के पास सड़क पर अचानक एक जानवर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी।

पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोग घायल हो गए, जिनमें से शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों ने तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

देवरिया सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में