Murder in revenge for Rape: जबरन कमरे में घुस जाता था जेठ.. हर रात करता था सेक्स की डिमांड, कई दफे किया रेप.. अब फंदे पर लटकी मिली लाश..
पुलिस ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए महिला और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
The man used to rape his younger brother's wife every night: संभल: जिले के बबराला में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक पत्नी ने अपने जेठ की हत्या की साजिश रची। छोटे भाई की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका ज्येठ रात को उसके कमरे में घुसता था और उसे परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने अपने जेठ की हत्या करने का फैसला किया। घटना को छिपाने के लिए उसने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या जैसा लगे।
यह घटना छह दिन पहले हुई थी, जब संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला कस्बे में पीयूष शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका हुआ पाया गया था। शुरुआत में यह आत्महत्या का मामला लग रहा था। मृतक के छोटे भाई ने परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से जमीन विवाद में उलझा हुआ था, और इसी विवाद के चलते हत्या की गई थी।
The man used to rape his younger brother's wife every night: पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और जल्द ही सच्चाई का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि पीयूष शर्मा की हत्या उसकी बहू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका जेठ लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था और उस पर गलत नजर रखता था। आरोप के अनुसार, वह उसे बार-बार यौन शोषण का शिकार बनाता था, जिससे तंग आकर उसने इस साजिश को अंजाम दिया।
महिला ने अपनी योजना के तहत अपने दो दोस्तों, भद्रेश और राजू, को साथ लिया। इन दोनों युवकों ने पीयूष को शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे और किसी को शक न हो। महिला ने इस हत्या के लिए दोनों दोस्तों को एक लाख रुपए की सुपारी दी थी।
The man used to rape his younger brother's wife every night: पुलिस ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए महिला और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: The man used to rape his younger brother's wife every night
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm