अमेठी में विवाहिता की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत

अमेठी में विवाहिता की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत

अमेठी में विवाहिता की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत
Modified Date: July 11, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: July 11, 2026 5:45 pm IST

अमेठी (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के केसरिया सलिमपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद कथित पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जायस थाना क्षेत्र के केसरिया सलिमपुर गांव की निवासी विमलेश (26) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसे जिला चिकित्सालय रायबरेली में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई।

थाना मोहनगंज के गांव पुरे भीखम के निवासी विमलेश के पिता मनीराम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी 29 अप्रैल 2025 को केसरिया सलिमपुर निवासी अरविंद कुमार के साथ हुई थी।

पिता के आरोप के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसकी बेटी को मरने-पीटने के साथ प्रताड़ित करते थे।

उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पति अरविंद व परिवार के अन्य लोगों ने उनकी बेटी विमलेश को जहर पिलाकर मार डाला।

तिलोई के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीओ ने बताया कि विमलेश की मौत जिला चिकित्सालय रायबरेली में हुई है, इसलिए नियमानुसार पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही रायबरेली में पूरी की जाएगी।

भाषा सं आनन्‍द

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में