Nripendra Mishra Latest Statement: पीएम मोदी के इस सबसे करीबी पूर्व अफसर ने कहा.. ‘राम मंदिर के दान में चोरी कलंक से काम नहीं, हम शंर्मिन्दगी महसूस कर रहे हैं’.. पढ़ें पूरी बात

Nripendra Mishra on Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर नृपेंद्र मिश्रा ने इसे कलंक बताया, प्रबंधन सुधार, सीईओ नियुक्ति और निर्माण प्रगति की जानकारी दी।

Nripendra Mishra Latest Statement: पीएम मोदी के इस सबसे करीबी पूर्व अफसर ने कहा.. ‘राम मंदिर के दान में चोरी कलंक से काम नहीं, हम शंर्मिन्दगी महसूस कर रहे हैं’.. पढ़ें पूरी बात

Nripendra Mishra on Ram Mandir Donation Theft || AI Generated File

Modified Date: July 11, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: July 11, 2026 4:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नृपेंद्र मिश्रा ने चढ़ावा विवाद को मंदिर प्रबंधन पर कलंक बताया।
  • दोबारा घटना रोकने के लिए प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा।
  • मुख्य मंदिर निर्माण 30 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद।

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। शनिवार को अयोध्या में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे मंदिर प्रबंधन के लिए एक कलंक है। (Nripendra Mishra on Ram Mandir Donation Theft) उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी लोग खुद को अपमानित और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मंदिर प्रबंधन में होंगे बड़े बदलाव

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह मामला मंदिर प्रबंधन से जुड़ा है और इसे सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश कर रहे हैं। समिति अपनी सिफारिश ट्रस्ट को सौंपेगी, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि, महिला CEO नियुक्त किए जाने की अटकलों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

जुलाई तक पूरा होगा मुख्य मंदिर निर्माण

राम मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुराने मंदिर को स्मारक के रूप में विकसित करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल वहां अखंड ज्योति की व्यवस्था बाकी है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर का अंतिम चरण भी 30 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। (Nripendra Mishra on Ram Mandir Donation Theft) हालांकि, मंदिर परिसर की करीब 4 किलोमीटर लंबी परिधि दीवार, ऑडिटोरियम और राम कथा संग्रहालय जैसे अन्य कार्य नवंबर-दिसंबर तक पूरे होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और उसमें दिखाए जाने वाले वीडियो व अन्य सामग्री पर जल्द अंतिम फैसला लिया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

22 जुलाई को होगी ट्रस्ट की अहम बैठक

चढ़ावा विवाद के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए जा चुके हैं। अब 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में मंदिर प्रबंधन को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:

एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे

प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown