योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Modified Date: September 25, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: September 25, 2026 3:00 pm IST

(फोटो के साथ)

लखनऊ, 25 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अंत्योदय एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।”

उन्होंने लिखा, “भारत और भारतीयता के प्रति अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय पंडित जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का जो दर्शन दिया, वह आज भी हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा का स्रोत है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार अंत्योदय की इसी भावना के अनुरूप गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पावन स्मृतियों को मेरा नमन।”

भाषा राजेंद्र मनीषा राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में