मेरठ में घरेलू विवाद में बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में घरेलू विवाद में बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में घरेलू विवाद में बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: February 15, 2026 / 01:04 am IST
Published Date: February 15, 2026 1:04 am IST

मेरठ (उप्र) 14 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में शनिवार को घरेलू विवाद के दौरान एक युवक की उसके छोटे भाई ने कथित तौर पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लावड़ निवासी जॉनी (27) और उसके छोटे भाई अरुण (24) के बीच शनिवार दोपहर करीब तीन बजे किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अरुण ने कथित रूप से चाकू से जॉनी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों भाई शराब के नशे में थे।

परिजन घायल जॉनी को तत्काल दौराला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि भाइयों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि घायल जॉनी को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर इंचौली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी, जो मृतक का भाई है, को गिरफ्तार कर उसके पास से कथित तौर पर खून से सना चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में