UP Pilibhit Crime News: महिला ने अपने ही पति के साथ कर दिया कांड, इस हाल में मिला व्यक्ति, वारदात की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
UP Pilibhit Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।
UP Pilibhit Crime News/image: Social Media
- पीलीभीत जिले में महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।
- पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
- महिला प्रेमी के साथ रहना चाहती थी इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।
UP Pilibhit Crime News: पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में एक महिला को अपने पति की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे माधोटांडा थाना क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में ममता नामक महिला ने अपने पति उमाशंकर (42) की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
महिला ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
UP Pilibhit Crime News: विधि भूषण ने बताया कि वारदात के बाद ममता ने भागने की कोशिश की मगर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भूषण ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भूषण ने बताया कि जांच में यह भी बात सामने आयी है कि ममता का गुजरात के युवक नकुल भावेश से प्रेम प्रसंग था और दोनों ने अदालत के समक्ष शादी की थी, इसलिए ममता उमाशंकर को रास्ते से हटाना चाहती थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- School and College Close Announcement: सावन में पूरे सप्ताह की छुट्टी.. 3 अगस्त से 7 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज के कपाट, DEO कार्यालय से जारी हुआ आदेश
- Commonwealth Games 2026 News: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले दो खिलाड़ियों के लिए मोहन सरकार ने खोला पिटारा, इतने लाख रुपए के साथ सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान
- Gwalior Sales Team Leader Fraud : 25 लाख लेकर गायब हो गया सेल्स टीम लीडर! छुट्टी का बहाना बनाकर रचा ऐसा खेल, कंपनी में मचा हड़कंप

Facebook


