अज्ञात हमलावरों ने की युवक की हत्या की
अज्ञात हमलावरों ने की युवक की हत्या की
मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने यहां बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में मोनू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मोनू अपनी मोटरसाइकिल पर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, बाद में उसका शव गांव से बरामद किया गया।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
भाषा सं. सलीम संतोष
संतोष

Facebook


