Meerut Murder Case: पति और सौतन ने मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, घुमाने के बहाने कार में बैठाया…फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह

Ads

Meerut Murder Case: पति और सौतन ने मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, घुमाने के बहाने कार में बैठाया...फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 11:28 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 01:31 PM IST

Meerut Murder Case: पति और सौतन ने मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, घुमाने के बहाने कार में बैठाया...फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • मेरठ के सरधना क्षेत्र में गन्ने के खेत से 25 वर्षीय शीबा का शव बरामद हुआ था
  • पुलिस जांच में पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप सामने आया
  • मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

मेरठ। Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां पति और ससुराल वालों ने मिलकर दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका के पति की दूसरी पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल एक कार भी बरामद की है। (UP Latest Crime News)

गन्ने के खेत में मिली थी लाश (Meerut-Sardhana murder case)

Meerut Murder Case पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार के अनुसार, 19 अगस्त को सरधना क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने मृतका की तस्वीर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रसारित कराई। 21 अगस्त को भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल गांव निवासी जुनैद ने तस्वीर देखकर महिला की पहचान अपनी बहन शीबा (25) के रूप में की।

बेटे की चाहत में की थी दूसरी शादी (Murder of a woman in Meerut)

Meerut Murder Case इसके बाद जुनैद की शिकायत पर सरधना थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि सादिक की पहली पत्नी आसिया से पांच बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। पुत्र की इच्छा में सादिक ने शीबा से दूसरी शादी की थी और दोनों का करीब 18 माह का एक बेटा है। पुलिस ने कहा कि शीबा के पुत्र होने के बाद आसिया बच्चे को अपने पास रखना चाहती थी और शीबा (Sheeba murder case) की हत्या का दबाव बना रही थी।

घुमाने के बहाने कार में बैठाया, फिर दी खौफनाक मौत (Meerut Crime News)

आरोप है कि साजिश रचकर शीबा को घूमाने के बहाने कार में बैठाया गया और कार में उसके साथ मारपीट करने के बाद ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को कुशावली-सलावा मार्ग स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार (Sardhana Murder Case)

Meerut Murder Case पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को आरोपी शादाब तथा आरोपी महिलाओं वसीला और आसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (Murder of the second wife)

 

ये भी पढ़ें 

मेरठ में महिला का शव कहां मिला था?

19 अगस्त को सरधना क्षेत्र में कुशावली-सलावा मार्ग के पास गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी।

मृतका की पहचान कैसे हुई?

पुलिस ने महिला की तस्वीर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रसारित की थी। 21 अगस्त को मृतका के भाई जुनैद ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान शीबा के रूप में की।

शीबा की हत्या के मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?

पुलिस ने मामले में शादाब समेत वसीला और आसिया नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार हत्या कैसे की गई?

पुलिस का आरोप है कि शीबा को कार में बैठाकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके सिर पर ईंट से हमला किया गया। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।

हत्या के पीछे क्या वजह बताई जा रही है?

पुलिस जांच के अनुसार, परिवार में शीबा के 18 महीने के बेटे को लेकर विवाद और तनाव की बात सामने आई है। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।