Meerut Amit Murder Case: ‘गला घोंटा, बिस्तर में छोड़ा जहरीला सांप, 10 जगहों पर काटा’.. पति को ऐसी दर्दनाक मौत तो हत्यारिन मुस्कान ने भी नहीं दिया..
मेरठ में कुछ दिनों पहले भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश के टुकड़े ड्रम में डाल दिए थे, उस मामले ने भी …
Meerut Amit Murder Case in Hindi
- पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की पति अमित की हत्या।
- हत्या छुपाने के लिए सांप से डंसवाकर बनाई गई झूठी कहानी।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज़, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।
Meerut Amit Murder Case in Hindi: मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक और चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यानी विवाहेत्तर संबंधो से जुड़ा हुआ है। इस मामले में बीवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, जिसे एक सांप के जरिए दुर्घटना से मौत जताने की कोशिश की गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की सच्चाई की परतें खोलकर रख दिया।
क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, मृतक अमित की मौत के पीछे शुरुआत में सांप के काटने की बात सामने आई थी। पत्नी रविता ने दावा किया था कि अमित को सांप ने 10 बार डंसा, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामला संदिग्ध बन गया।
हत्या की योजना
Meerut Amit Murder Case in Hindi: जांच में सामने आया कि रविता का अमरदीप नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने अमित को रास्ते से हटाने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची। सबसे पहले अमित की गला दबाकर हत्या की गई, इसके बाद घटना को प्राकृतिक मौत दिखाने के लिए एक सपेरे से जहरीला सांप खरीदा गया। हत्या के बाद मृत शरीर के पास सांप को छोड़ा गया, जिससे ऐसा लगे कि मौत सांप के काटने से हुई है।
पुलिस के अनुसार, सांप ने मृतक को कई स्थानों पर डंसा, जिससे हत्या का शक कम हो जाए, लेकिन फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट ने गला दबाने के सबूत दिए, जिससे साजिश का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामले
Meerut Amit Murder Case in Hindi: गौरतलब है कि मेरठ में कुछ दिनों पहले भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश के टुकड़े ड्रम में डाल दिए थे, उस मामले ने भी पूरे देश का ध्यान खींचा था।
Another H sherni at work.. #Meerut, UP : Amit Kashyap was found dead on his bed with a viper snake caught under his back that bit him 10 times out of frustration in Meerut 2 days ago. #Reality Amit's wife Ravita along with her boyfriend Amardeep strangulated Amit to death and… pic.twitter.com/7WWMO7KGF6
— Saba Khan (@ItsKhan_Saba) April 17, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Meerut Amit Murder Case in Hindi, Murder by strangulation and then bitten by a poisonous snake
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm