Murderess Wives in Meerut Jail: एक ही जेल में बंद ‘खूंखार बीवियां’.. किसी ने पति को जहरीले कोबरा से डसवाया तो किसी ने कर दिया कांक्रीट में दफ़न..
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में हत्या के चर्चित मामलों में आरोपी छह महिला विचाराधीन कैदियों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक-दूसरे से सटी बैरकों में रखा गया है।
Murderess wives lodged in Meerut Jail || Image- AI Generated File
- छह चर्चित महिला विचाराधीन कैदी पास की बैरकों में रखी गईं।
- कैदियों को परामर्श, प्रशिक्षण और धार्मिक गतिविधियों से जोड़ा गया।
- जेल प्रशासन ने सुरक्षा और सुधारात्मक उद्देश्य की जानकारी दी।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में इन दिनों हत्या के चर्चित मामलों में आरोपी छह महिला विचाराधीन कैदियों को एक-दूसरे से सटी बैरकों में रखा गया है। (Murderess wives lodged in Meerut Jail) जेल प्रशासन का कहना है कि ऐसा सुरक्षा और सुधारात्मक गतिविधियों में बेहतर भागीदारी के लिए किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुस्कान से लेकर गुरप्रीत भी बंद
जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि इन महिलाओं में पति की हत्या के लिए सांप से डसवाने की आरोपी दामिनी, पति की हत्या कर उसे सांप के काटने से मौत दिखाने की आरोपी रविता, मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान, बीएसएफ जवान की हत्या की साजिश की आरोपी कोमल, पति की हत्या के मामले में आरोपी अंजलि और अपने सात वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में आरोपी गुरप्रीत कौर शामिल हैं।
दो बैरकों में रखा गया है
जेल प्रशासन के अनुसार, महिला कैदियों के लिए केवल दो बैरक हैं। इनमें दामिनी और मुस्कान को बैरक 12-ए में, जबकि रविता, कोमल, अंजलि और गुरप्रीत कौर को बैरक 12-बी में रखा गया है। (Wives who murdered their husbands) जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी महिलाओं के मामले अदालत में विचाराधीन हैं और उन्हें सुधारात्मक गतिविधियों, धार्मिक कार्यक्रमों, कौशल प्रशिक्षण और मनोवैज्ञानिक परामर्श से जोड़ा गया है।
पढ़ाई, सिलाई और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा
जेल प्रशासन के मुताबिक महिला कैदी रोजाना सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन में भाग लेती हैं। उन्हें सिलाई, कढ़ाई, साफ-सफाई, पुस्तकालय के रखरखाव और रसोई जैसे कार्य भी दिए जाते हैं। दामिनी की शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए उसे जेल पुस्तकालय की जिम्मेदारी देने के साथ महिला कैदियों और उनके बच्चों को पढ़ाने का काम भी सौंपा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुस्कान के साथ जेल में है उसकी बेटी
जेल प्रशासन ने बताया कि मुस्कान अपना अधिकांश समय अपनी छोटी बेटी की देखभाल में बिताती है, जो उसके साथ जेल में रह रही है। वहीं, दामिनी कम बोलती है और अन्य गतिविधियों में उसकी भागीदारी भी सीमित रहती है। (Wives who murdered their husbands) जेल अधीक्षक ने बताया कि कई कैदी परिजनों से मुलाकात के दौरान भावुक हो जाती हैं, इसलिए उन्हें नियमित रूप से मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जाता है। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी विचाराधीन कैदी हैं। उनके दोषी या निर्दोष होने का अंतिम फैसला संबंधित अदालतें करेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:
ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े
विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की
20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम
तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

Facebook


