उत्तर प्रदेश के मऊ में मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की

Ads

उत्तर प्रदेश के मऊ में मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 03:31 PM IST

मऊ (उत्तर प्रदेश), दो अप्रैल (भाषा) मऊ जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित तौर पर लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना घोसी क्षेत्र के अंतर्गत इंदरपुर गांव में हुई। आरोपी की पहचान हरिकेश के रूप में हुई है, जिसने सुबह करीब चार बजे घर पर अपने पिता बसाऊ (50) पर हमला किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर शोभना जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार