फिरोजाबाद में मस्जिद के इमाम ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

Ads

फिरोजाबाद में मस्जिद के इमाम ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 01:00 AM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 01:00 AM IST

फिरोजाबाद, आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र की जन्नती मस्जिद के इमाम ने कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में इमाम जाकिर अली (48) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी इमाम फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर इमाम जाकिर अली ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर मस्जिद में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

रामगढ़ के थानाप्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को परिजनों ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार दोपहर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

दुबे ने कहा कि आरोपी जाकिर अली फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दबिश दे रही हैं। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत