Killer Sentenced to Death: मासूम के हत्यारे को “फांसी की सजा”.. महज 39 दिनों में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, सड़क पर पटक-पटक कर ले ली थी जान

Ads

Innocent Child Killer Sentenced to Death in Firozabad: फिरोजाबाद में 18 माह के मासूम की हत्या के दोषी को फांसी, 39 दिन में फैसला, हाईकोर्ट की पुष्टि बाकी।

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 05:09 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 05:13 PM IST

Innocent Child Killer Sentenced to Death in Firozabad | Image- Yogita Bhayana File

HIGHLIGHTS
  • 18 माह के बच्चे की हत्या पर फांसी की सजा।
  • महज 39 दिनों में पूरी हुई सुनवाई।
  • फांसी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की एक जिला अदालत ने 18 महीने के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में दोषी पाए गये आरोपी वीराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। (Killer Sentenced to Death in Firozabad) इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद देश में लोगों में जमकर नाराजगी देखी गई थी। तब सभी ने आरोपी के खिलाफ मौत की सजा की मांग की थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक दिन पहले आरोपी को दोषी ठहराने के बाद शुक्रवार को सजा सुनाई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

महज 39 दिनों में आया फैसला

यह मामला 29 मई को शिकोहाबाद के यादव कॉलोनी का है। पुलिस ने घटना के 6 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी थी और 39 दिन में फैसला आ गया, जिसे जिले के सबसे तेज़ हाई-प्रोफाइल मुकदमों में से एक माना जा रहा है। जांच के मुताबिक, आरोपी बच्चे की मां से शादी करना चाहता था। पुलिस का आरोप है कि महिला ने पहले से बच्चा होने की बात कहकर उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसके बाद आरोपी ने मासूम को अपनी राह का रोड़ा मानते हुए उसकी हत्या की साजिश रची।

सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसे कई बार सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की बाद में मौत हो गई। (Killer Sentenced to Death in Firozabad) इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। अब जिला अदालत के फैसले के बाद इस फांसी की सजा पर अंतिम मुहर इलाहाबाद हाईकोर्ट की पुष्टि के बाद लगेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री

बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान

सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल

आरोपी को किस मामले में फांसी की सजा सुनाई गई?

18 माह के बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में जिला अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।

इस मामले में फैसला कितने दिनों में आया?

चार्जशीट दाखिल होने के बाद महज 39 दिनों में अदालत ने दोषसिद्धि और सजा सुनाई।

क्या फांसी की सजा तुरंत लागू होगी?

नहीं, फांसी की सजा लागू होने से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की पुष्टि आवश्यक होगी।