चंदौली में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

Ads

चंदौली में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 12:01 AM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 12:01 AM IST

चंदौली (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में बंधक बनायी गयी एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मुक्त कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया कि नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान रास्ते में स्थित एक आरओ संयंत्र के अंदर से किसी के रोने की आवाज सुनाई देने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसने मौके पर पहुंचकर संयंत्र के बाहर लगे ताले को तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला।

चौहान ने बताया कि छात्रा के हाथ-पैर बंधे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संयंत्र के संचालक जुबैर आलम और इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें जेल भेजा गया है।

चौहान ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लड़की के परिजन से 15 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद होना बताया है।

भाषा सं. सलीम गोला

गोला