Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी 'लीला'... लाल-हरा अब 'नीला'! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?/image: IBC24 file
नई दिल्लीः PM Modi’s birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में आयोजन सी श्रृंखला शुरू हो चुकी है। बीजेपी के दीपजलाकर आशीर्वाद मांगा तो कांग्रेस ने लॉलीपॉप बांटकर तंज कसा। सेवा संकल्प बनाम सवालों की सियासी शतरंज बिछ चुकी है।
PM Modi’s birthday PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासत का रंग कुछ ऐसा बदला कि कांग्रेस ने मिठाई नहीं, लॉलीपॉप बांटकर बीजेपी के वादों पर सवाल खड़े कर दिए। एक ओर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन्मदिन मना रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे बेरोजगारी दिवस के तौर पर मनाया। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जन्मदिन के नाम पर इतना खर्च क्यों? रायपुर में लॉलीपॉप बांटे गए, पोस्टर के जरिए सड़क, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए गए। यानी कांग्रेस का संदेश साफ था। जन्मदिन के जश्न से पहले जनता के सवालों का जवाब दीजिए।
कांग्रेस के इस लॉलीपॉप वाले वार पर बीजेपी ने भी पलटवार किया। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे हैं तो कांग्रेस का दिल क्यों जल रहा है। PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासत की तस्वीर साफ है। बीजेपी का आशीर्वाद का दीया, कांग्रेस का लॉलीपॉप, बीजेपी का जनता के प्यार का दावा और कांग्रेस के जनता से जुड़े सवाल जन्मदिन के बहाने वार-पलटवार तेज है। अब देखना होगा प्यार बनाम लॉलीपॉप की ये सियासत आगे क्या रंग दिखाती है?