मऊ में खेत में नाबालिग छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका

मऊ में खेत में नाबालिग छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका

मऊ में खेत में नाबालिग छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका
Modified Date: April 27, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: April 27, 2026 11:21 am IST

मऊ (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में एक नाबालिग छात्र का शव मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी भूपेंद्र यादव के पुत्र विपुल यादव (17) के रूप में हुई है। विपुल 12वीं का छात्र था और उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि छात्र की हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है।

पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

भाषा सं आनन्द अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में