MLA Anil Sharma Passes Away: 4 बार के BJP विधायक का निधन, लंबे समय से चल थे बीमार, अस्पताल में ली अंतिम सांस, संभाल चुके हैं वन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी

Ads

MLA Anil Sharma Passes Away: 4 बार के BJP विधायक का निधन, लंबे समय से चल थे बीमार, अस्पताल में ली अंतिम सांस, संभाल चुके हैं वन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 02:45 PM IST

MLA Anil Sharma passes away | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन
  • कैंसर से पीड़ित थे शर्मा
  • दो बार खुर्जा और दो बार शिकारपुर से विधायक रहे

लखनऊ: MLA Anil Sharma passes away उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से एक शोक की खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है। (MLA Anil Sharma Death) 63 वर्षीय शिकारपुर विधायक ने बुधवार दोपहर बीएल कपूर हॉस्पिटल दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे उत्तर प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीएल कपूर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली

MLA Anil Sharma passes away बताया जा रहा है कि कैंसर पीड़ित पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते वे पिछले कुछ दिनों से बीएल कपूर हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती थे। इसी दौरान बुधवार दोपहर को इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

भाजपा की राजनीति में शोक की लहर

उनके निधन की खबर जैसे ही फैली प्रदेश बीजेपी में शोक लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक अनिल शर्मा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’

प्रधानी से राजनीतिक सफर की शुरुआत

आपको बता दें कि ग्राम सुरजावली निवासी बीजेपी विधायक अनिल शर्मा अनिल शर्मा ने ग्राम प्रधानी से राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह दो बार खुर्जा व दो बार शिकारपुर से विधायक रहे। पिछली भाजपा सरकार में वन राज्यमंत्री थे।

निर्विरोध चुने गए थे ग्राम प्रधान

जानकारी के अनुसार वर्ष 1989 में अनिल शर्मा पहली बार अपने गांव सुरजावली से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। वह लगातार दो बार ग्राम प्रधान रहे। अनिल शर्मा ने वर्ष 2002 में पहली बार पहली बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 2007 में भी उन्हें इसी सीट से सफलता मिली। जिसके बाद 2012 में उन्होंने शिकारपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन समाजवादी पार्टी के मुकेश शर्मा से हार गए। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2017 और 2022 में इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी विधायक चुने गए।

इन्हें भी पढ़ें:-

अनिल शर्मा का निधन कब हुआ?

बुधवार दोपहर, 63 वर्ष की आयु में।

वे किस बीमारी से पीड़ित थे?

कैंसर।

अनिल शर्मा किस विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे?

शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र, बुलंदशहर।