Rajnandgaon Accident News Today: राजनांदगांव में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर देखकर कांप उठी लोगों की रूह, चार लोगों की मौत के बाद मची चीख पुकार

Ads

Rajnandgaon Accident News Today: राजनांदगांव में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर देखकर कांप उठी लोगों की रूह, चार लोगों की मौत के बाद मची चीख पुकार

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 02:33 PM IST

Rajnandgaon Accident News Today: राजनांदगांव में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर देखकर कांप उठी लोगों की रूह, चार लोगों की मौत के बाद मची चीख पुकार / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत
  • बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत
  • इलाज के दौरान महिला और बुजुर्ग ने तोड़ा दम

राजनांदगांव: Rajnandgaon Accident News Today जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शिकारी महका मोड़ पर मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मोटरसाइकिल सवार दो लोग शामिल हैं, जबकि एक महिला और एक बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दर्दनाक हादसे में 4 की मौत

Rajnandgaon Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार मामला भोलापुर गांव के पास का है, जहां मोटरसाइकिल और सामने से आ रही स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य महिला और स्कॉर्पियो सवार बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस कर रही कार्रवाई

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने छुरिया थाने में अपराध दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। छुरिया के भोलापुर में हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें

राजनांदगांव में सड़क हादसा कहां हुआ?

यह हादसा छुरिया थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव के पास शिकारी महका मोड़ पर हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है?

मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की टक्कर में कुल चार लोगों की मौत हुई है।

हादसे में कितने बाइक सवारों की मौत हुई?

बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक महिला की उपचार के दौरान मौत हुई।

क्या स्कॉर्पियो सवार की भी मौत हुई है?

हां, स्कॉर्पियो सवार एक बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।

पुलिस ने हादसे के बाद क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ताजा खबर