Moradabad Hospital News: अस्पताल में हुआ अनोखा प्रसव, महिला ने 5 दिन के अंतराल में दिया 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने जो-जो बताया…
Moradabad Hospital News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक महिला ने मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर अस्पताल में पांच दिन के अंतराल में चार बच्चों को सामान्य प्रसव से जन्म …

mother delivery
- कांग्रेस कार्यालय में बड़ी चोरी
- फर्श पर लिखा ‘आई लव यू’
- एसपी ऑफिस के पास वारदात
Moradabad Hospital News: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक महिला ने मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर अस्पताल में पांच दिन के अंतराल में चार बच्चों को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। चिकित्सकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने इसे दुर्लभ मामला बताया अस्पताल के अनुसार, संभल के ओवरी गांव की रहने वाली अमीना ने नौ मई को पहले बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद 14 मई को चिकित्सकों की निगरानी में तीन अन्य बच्चों का जन्म हुआ। अस्पताल ने बताया कि चार नवजात बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं और अमीना छह मई को इस अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
डॉक्टर ने क्या बताया ?
डॉ. शुभ्रा अग्रवाल के नेतृत्व वाली टीम ने जटिलता के बावजूद सफलता प्राप्त की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि यह अस्पताल में पहला मामला है, जहां चार बच्चों का सामान्य प्रसव हुआ। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज गर्भावस्था के तीसरे महीने से हो रहा था और अल्ट्रासाउंड में चार भ्रूणों की पुष्टि हुई थी।'
परिवार ने गर्भ जारी रखने का फैसला किया
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जटिलता को देखते हुए पहले भ्रूण संख्या कम करने की सलाह दी गई थी लेकिन परिवार ने गर्भ जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल चारों शिशुओं को एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है तथा मां अमीना स्वस्थ हैं। अमीना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “अल्लाह का शुक्र है कि मेरे चारों बच्चे और मैं पूरी तरह ठीक हूं। अस्पताल के चिकित्सकों ने हमारा बहुत साथ दिया।” अमीना के पति मोहम्मद आलिम ने कहा, “चिकित्सकों की टीम ने जिस सावधानी से मेरी पत्नी के मामले को छह माह से संभाला, उसको शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता।”
इन्हें भी पढ़ें:
- Ola Electric Mobility Ltd: ओला इलेक्ट्रिक ने खेला बड़ा दांव! बोर्ड ने दी 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी, अब बदल जाएगी इन दो कंपनियों की तकदीर!
- Rewa Shooting Case: BJP नेता के बेटे को मारी थी दिनदहाड़े गोली, अब कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर
- Raipur Water Tanker Supply News: राजधानी में बंद होगी पानी टैंकर की सप्लाई? निगम के नेता प्रतिपक्ष पर भड़के ठेकेदार, पत्र लिखकर दी ये चेतावनी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांग्रेस कार्यालय में बड़ी चोरी
लेखक के बारे में
Web Title: Moradabad Hospital News
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm