गाजियाबाद में करंट लगने से मां-बेटी की मौत

गाजियाबाद में करंट लगने से मां-बेटी की मौत

गाजियाबाद में करंट लगने से मां-बेटी की मौत
Modified Date: May 24, 2023 / 09:25 pm IST
Published Date: May 24, 2023 9:25 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), 24 मई (भाषा) जिले के लाल कुआं इलाके में बुधवार को एक महिला और उसकी 16 महीने की बेटी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

सहायक पुलिस आयुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अंजू (32) निवासी मंगल कॉलोनी-लाल कुआं क्षेत्र के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि महिला लोहे की छड़ छत पर ले जा रही थी, लेकिन दुर्योग से लोहे की छड़ बिजली के तार से टकरा गयी।

उन्होंने कहा कि छड़ में बिजली का करंट उतरने से मां-बेटी उसकी चपेट में आ गयीं और दोनों की मौत हो गयी।

भाषा सं जफर

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में