गंगा में डूबने से मां-बेटी की मौत

गंगा में डूबने से मां-बेटी की मौत

गंगा में डूबने से मां-बेटी की मौत
Modified Date: October 20, 2025 / 08:12 pm IST
Published Date: October 20, 2025 8:12 pm IST

कन्नौज (उप्र), 20 अक्टूबर (भाषा) कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी।

पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के फराहरन गांव निवासी प्रीति मिश्रा (35) और उसकी 15 वर्षीय बेटी निशा मिश्रा सुबह करीब आठ बजे गांव के पास से बह रही गंगा नदी में स्नान करने गयी थीं और इसी दौरान अचानक निशा का पैर फिसल गया और वह डूबने लगी।

उनके मुताबिक, उसकी मां प्रीति ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी गहरे पानी में जाने से डूब गई।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने शोर मचाकर गोताखोरों को बुलाया, लेकिन काफी तलाश के बाद मां-बेटी के शव करीब दो किलोमीटर दूर बरामद किये गये। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में