उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बोलेरो कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बोलेरो कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बोलेरो कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत
Modified Date: April 11, 2024 / 12:38 am IST
Published Date: April 10, 2024 10:45 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 10 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी प्रतापगढ़ क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय राय ने बताया कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली हाइवे पर पुरवारा गांव के निकट बुधवार करीब साढ़े आठ बजे रात को गेहूं काट कर घर लौट रहीं गुड्डा देवी (45) व उसकी बेटी काजल (20) को एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में पुरवारा गांव की रहने वाली दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अधिकारी ने बताया कि उपचार के लिए मां-बेटी को तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्‍होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

भाषा सं आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।