हरदोई में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला एवं उसके बेटे-दामाद की मौत

Ads

हरदोई में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला एवं उसके बेटे-दामाद की मौत

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 06:47 PM IST

हरदोई (उप्र), 26 सितंबर (भाषा) हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में समुदा के पास शनिवार को बारिश के बीच तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से एक महिला, उनके बेटे और दामाद की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे तीनों को मेडिकल कॉलेज में चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक लोनार कोतवाली क्षेत्र के भुवन पुरवा के सर्वेश की बड़ी बेटी कामिनी गर्भवती है और शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गई थी, जहां शनिवार को उसका ऑपरेशन होना था।

पुलिस के अनुसार इसी खुशी में शामिल होने के लिए कामिनी के पति रमेश (32) और भाई सोहेल (25) नोएडा से घर लौटे थे।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह सोहेल अपनी मां गुड्डी देवी (49) और बहनोई रमेश के साथ मोटरसाइकिल से हरदोई अस्पताल जा रहा था। समुदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय त्यागी ने बताया कि कार को मौके से कब्जे में ले लिया गया है, जबकि उसका चालक फरार हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि चालक की तलाश की जा रही है और हादसे से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

त्यागी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार