आदित्य ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के कॉजपा के आह्वान का समर्थन किया

Ads

आदित्य ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के कॉजपा के आह्वान का समर्थन किया

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 06:43 PM IST

मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान का शनिवार को समर्थन किया।

ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगर ज्ञानेश इस्तीफा नहीं देते तो मुंबई वाले दो अक्टूबर से ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे!!’’

कॉजपा के सह-संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि उनका संगठन दो अक्टूबर से मुंबई से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगा।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश