कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत
Modified Date: April 26, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: April 26, 2026 8:52 pm IST

बांदा (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप तिवारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे पड़मई गांव के नजदीक एक बुलेट मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बरुआ कालिंजर निवासी मोटरसाइकिल सवार अजय राजपूत (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मौसेरी बहन प्रभा (20) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

तिवारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल उसके बहनोई राकेश (23) का बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से तीनों एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार स्कॉर्पियो कार को पकड़ लिया गया है और इस सिलसिले में मामला दर्जकर भाई-बहन के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में