BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ayodhya News: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद, ध्वजारोहण के न्योते को लेकर कही ये बड़ी बात, भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद, MP Awadhesh Prasad reached Ayodhya to visit Ram Lalla

Ayodhya News: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद, ध्वजारोहण के न्योते को लेकर कही ये बड़ी बात, भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना
Deepak Sahu
Published: 29 Nov 2025 | 11:24 pmModified: 30 Nov 2025 | 12:01 am

अयोध्या: Ayodhya News: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। सांसद ने बताया कि उनके साथ उनका बेटा अमित, बहू, नाती और बेटी भी उपस्थित रहे। प्रसाद ने कहा कि रामलला के दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और आनंद की अनुभूति हुई। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ध्वजारोहण समारोह के दौरान उन्हें आमंत्रित न किए जाने पर अपनी नाराज़गी भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर मुझे निमंत्रण मिला होता तो मैं नंगे पैर दर्शन करता। मैं 24 नवंबर को इंतजार करता रहा कि मुझे भी कार्ड मिलेगा, लेकिन नहीं आया।

Ayodhya News: सांसद ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से दो–तीन बार बात भी की, लेकिन उन्हें उत्तर नहीं मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें दलित समुदाय से होने के कारण समारोह में नहीं बुलाया गया। इसके साथ ही उन्होंने 25 तारीख को आम जनता को दर्शन की अनुमति न देने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दूरी पर रखना उचित नहीं था, जबकि लोग लंबे समय से भगवान श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। अवधेश प्रसाद पहले भी कई बार रामलला के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका भगवान राम से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है और वे आगे भी नियमित रूप से दर्शन के लिए आते रहेंगे।

5 अप्रैल को रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे

Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा होने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद 5 अप्रैल 2025 को रामनवमी के मौके पर परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। सांसद ने कहा था कि अयोध्या की जनता ने विश्वास कर मुझे सेवा का मौका दिया। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। राम मंदिर का निर्माण अभी अधूरा है और इसे पूरा होने में लगभग दो वर्ष और लगेंगे। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Awadhesh Prasad reached Ayodhya to visit Ram Lalla

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm