मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार

Ads

मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 05:22 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाने की पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधीर कुमार बालियान के बेटे आर्यमन रघुवंशी (28) और एक अन्य युवक शौर्य गुप्ता (18) के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने शनिवार को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता के भाई की तहरीर के अनुसार, दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में स्कूटी पर सवार होकर नयी मंडी क्षेत्र में उसकी बहन से छेड़छाड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सुधीर कुमार बालियान वर्ष 1991 में भाजपा के टिकट पर जिले की खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और उन्हें कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया था।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब