मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: May 9, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: May 9, 2026 11:25 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ मई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने नई मंडी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी समीर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहित की धारा 87 (महिला का अपहरण कर शादी के लिए मजबूर करना) और धारा 137 (अपहरण) के उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने महिला को भी आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 25 वर्षीय महिला के भाई ने आरोप लगाया था कि सात मई को समीर खान उसकी बहन को शादी का झांसा देकर घर से ले गया और नयी मंडी थाना क्षेत्र में उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया और मेरठ जिले के निवासी आरोपी समीर खान को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में