उप्र: सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
उप्र: सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
सोनभद्र, 27 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजू (27) व गोविंदा (32) राबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे थे और इसी दौरान पटवध के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।
भाषा सं. सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


