उप्र: मुजफ्फरनगर जिला कारागार में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उप्र: मुजफ्फरनगर जिला कारागार में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उप्र: मुजफ्फरनगर जिला कारागार में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Modified Date: June 26, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: June 26, 2026 7:05 pm IST

मुजफ्फरनगर, 26 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेलर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान आदिल (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आदिल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि जेल में प्रताड़ित किए जाने के कारण आदिल की मौत हुई है।

आदिल के पिता सलीम ने दावा किया कि एक दिन पहले ही उनके बेटे ने परिवार को सूचित किया था कि उसे जेल के भीतर प्रताड़ित किया जा रहा है।

आदिल को अपनी पत्नी की नाबालिग बहन के साथ कथित रूप से भाग जाने के लिए शामली जिले के कांधला थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

वह 20 जून से जिला जेल में बंद था।

पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में