राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने प्रशासक नियुक्ति का स्वागत किया
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने प्रशासक नियुक्ति का स्वागत किया
लखनऊ, 27 मई (भाषा) राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 57,694 ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यह निर्णय निर्वाचित प्रतिनिधियों में इस सरकार की आस्था की झलक पेश करता है।
लखनऊ में ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में संगठन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के पास पूर्व की तरह अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने का विकल्प था, लेकिन सरकार ने इसके बजाय निर्वाचित ग्राम प्रधानों को चुना।
सिंह ने कहा, इस संवाददाता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करना था।
उन्होंने कहा कि उनके संगठन ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की मांग करते हुए 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव सौंपा था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने 16 मई को उन्हें आश्वस्त किया था कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा और वह वादा अब पूरा किया गया है। भाषा राजेंद्र शोभना
शोभना

Facebook


