दहेज हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर समेत नौ लोगों पर मुकदमा

दहेज हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर समेत नौ लोगों पर मुकदमा

दहेज हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर समेत नौ लोगों पर मुकदमा
Modified Date: July 16, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: July 16, 2026 6:18 pm IST

बलिया, 16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 30 वर्षीय एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या किए जाने के आरोप में उसके पति और सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी अमित सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसकी बहन अमृता की उसके पति अतुल सिंह, ससुर शंभू नाथ सिंह, सास आशा देवी, देवर चंचल सिंह, हरि सिंह और रानू सिंह, भतीजे आयुष और देवरानी पूनम और जूही ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, अमित ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित करते थे और उसकी हत्या से एक दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी।

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक रजनीश ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं. सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में