अमेठी में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Ads

अमेठी में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

  •  
  • Publish Date - October 29, 2025 / 12:39 PM IST,
    Updated On - October 29, 2025 / 12:39 PM IST

अमेठी (उप्र), 29 अक्टूबर (भाषा) जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रक और बोलोरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हारी मऊ थाना जगदीशपुर के निवासी अजहर और इम्तियाज अपनी बोलोरो गाड़ी से जा रहे थे। दोनों सगे भाई थे। उनकी गाड़ी कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक से टकरा गयी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाया गया जहां चालक अजहर (30 वर्ष) की मौत हो गई। इम्तियाज का इलाज चल रहा है।

थाना कमरौली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटा दिया गया है यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा