अमेठी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 12वीं के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

अमेठी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 12वीं के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 11:02 AM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 11:02 AM IST

अमेठी (उप्र), 24 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 12वीं कक्षा के एक छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने एक लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसमें कहा गया है कि रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घटना 11 जुलाई की शाम को हुई जब 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोस के सुल्तानपुर जिले के आरोपी ने जबरन घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म किया। उसने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी।

रामगंज थाना प्रभारी (एसएचओ) रामराज कुशवाहा ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की सही उम्र अभी पता नही चल पायी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं जफर

गोला

गोला