उप्र : अमेठी में करंट लगने से 14 वर्षीय लड़के की मौत

Ads

उप्र : अमेठी में करंट लगने से 14 वर्षीय लड़के की मौत

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 04:09 PM IST

अमेठी, दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के डिच्छौली गांव में रविवार को 11,000 वोल्ट की टूटी हुई बिजली की लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के दिछौली गांव का निवासी सोनू प्रजापति घर से कुछ दूरी पर खेत की तरफ गया था तभी वह गांव के निकट लगे ट्रांसफार्मर के पास टूटकर गिरी 11,000 वोल्ट की बिजली की लाइन की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि सोनू को गंभीर रूप से झुलसी हालत में जगदीशपुर के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सू्त्रों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत