वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ads

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 12:49 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 12:49 PM IST

अमेठी (उप्र), दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में रविवार को 75 वर्षीय एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गडरिया डीह पहाड़पुर गांव में अहमद बाबा का शव उनके घर के बरामदे में पाया गया।

उन्होंने बताया कि अहमद दृष्टिहीन थे और उनके सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर उनके परिवार में भी कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि सोते समय किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन