आगरा में ट्रक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Ads

आगरा में ट्रक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - November 18, 2022 / 10:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

आगरा, 18 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य महिलायें घायल हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त दो पहिया वाहन पर दो महिलायें और एक व्यक्ति सवार थे, इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान जमील खान के रूप में की गयी है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवतियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

भाषा सं रंजन

रंजन