बलिया, 29 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को दावा किया है कि नेपाल की जल त्रासदी से राज्य में कोई खतरा नहीं है, फिर भी हर पल सरकार लोग सतर्क है।
जल शक्ति मंत्री सिंह ने शनिवार को यहां जिला मुख्यालय पर नेपाल की जल त्रासदी से जुड़े सवाल के जवाब में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कि नेपाल की जल त्रासदी से उत्तर प्रदेश में कोई खतरा नहीं है, फिर भी हर पल हम लोग सतर्क हैं।’’
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने, तब से वह दिन-रात बाढ़ की समस्या से जूझने में लगे हैं ताकि किसी प्रकार राज्य में कोई कठिनाई न आए।
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बांध कट जाते थे और भारी नुकसान होता था लेकिन उसके बाद सभी बांध सुरक्षित हैं तथा जितनी परियोजना है, समय से पूर्ण होती है।
सिंह ने कहा,‘‘आज हमारी सौ फीसदी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। नेपाल से जो त्रासदी है और पानी आने की संभावना थी, लगता था कि वाल्मीकि बैराज गंडक पर नारायणी नदी से प्रवेश होगा, लेकिन सभी अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे।’’
उन्होंने कहा कि बैराज पर पानी का दबाव नहीं है और कोई खतरा राज्य के अंदर नहीं है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि बाढ़ की आशंका वाले सभी जिले सुरक्षित हैं।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार