पंचायत चुनाव: 310 रिक्त सीटों के लिए 12 दिसंबर तक कर सकते हैं नामांकन दाखिल

Ads

पंचायत चुनाव: 310 रिक्त सीटों के लिए 12 दिसंबर तक कर सकते हैं नामांकन दाखिल

  •  
  • Publish Date - December 10, 2021 / 02:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 दिसंबर (भाषा) ग्राम पंचायत की 310 रिक्त सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए रविवार तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 20 दिसंबर के लिए चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इनके साथ ही बेहड़ी गांव के ग्राम प्रधान के चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना