Road Accident News: फिर खून से लाल हुई सड़क, हादसे में तीन लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Ads

Road Accident News: फिर खून से लाल हुई सड़क, हादसे में तीन लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

  •  
  • Publish Date - January 7, 2026 / 10:55 PM IST,
    Updated On - January 7, 2026 / 11:23 PM IST

UP Road Accident/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • ठाकुरद्वारा–जसपुर मार्ग पर घने कोहरे में हादसा
  • तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर मौत
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश कर रही है

मुरादाबाद: Road Accident News मुरादाबाद जिले में ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर घने कोहरे के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Moradabad Road Accident पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात घने कोहरे के बीच ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें दोपहिया वाहन सवार ओमकार (25), राकेश (22) और मुकेश (40) की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिंह ने बताया कि पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिये आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कहाँ हुआ?

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा–जसपुर मार्ग पर।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों – ओमकार, राकेश और मुकेश की।

हादसा किस वजह से हुआ?

घने कोहरे के बीच एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से।