Odisha Vigilance Raid News/Image Sourec: ANI
ओडिशा: Odisha Vigilance Raid: ओडिशा विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कटक सर्कल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस देबब्रत मोहंती को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात कटक में एक लाइसेंसधारी कोयला विक्रेता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते समय विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
Odisha Vigilance Raid: जांच के दौरान राजधानी भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, मथासाही (भद्रक) स्थित पैतृक घर और कटक में उनके कार्यालय कक्ष की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भुवनेश्वर के फ्लैट से ट्रॉली बैग और अलमारी में छिपाकर रखे गए 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए। नकदी की सटीक राशि का पता लगाने के लिए गिनती जारी है। इसके अलावा उनके कार्यालय की दराज से 1.20 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, जांच में भुवनेश्वर में एक दोमंजिला मकान और लगभग 130 ग्राम सोना भी मिला है।
#WATCH | Following apprehension of Sri Debabrata Mohanty, Deputy Director of Mines, Cuttack Circle, Cuttack, yesterday night for taking a bribe Rs.30,000 from a licensed coal vendor, simultaneous house searches were initiated by Odisha Vigilance at his residential flat, parental… pic.twitter.com/zlRRWm199z
— ANI (@ANI) February 25, 2026
Odisha Vigilance Raid: अधिकारियों का कहना है कि यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है। फिलहाल टीम आरोपी की अन्य संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
PHOTO | Odisha Vigilance apprehended Debabrata Mohanty, Deputy Director of Mines, Cuttack Circle, for allegedly taking a Rs 30,000 bribe. During searches at his Bhubaneswar flat and other locations, over Rs 4 crore in cash — the highest ever seizure in the agency’s history — was… pic.twitter.com/A5zopN2pur
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2026