पीलीभीत में विवाहिता को ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

पीलीभीत में विवाहिता को ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

पीलीभीत में विवाहिता को ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Modified Date: March 8, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: March 8, 2026 5:09 pm IST

पीलीभीत (उप्र), आठ मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत नगर में एक विवाहिता से मारपीट करने और उसे ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि पीलीभीत नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरी मस्जिद मोहल्ला निवासी सलमान ने शनिवार को अपनी पत्नी उमरा से मारपीट की और उसे ‘तीन तलाक’ कहकर घर से बाहर निकाल दिया।

उसने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति सलमान, सास गोला, जेठ फिरोज व इमरान तथा ननद राहिन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद उमरा अपने मायके चली गई, तो आरोपी सलमान वहां भी पहुंच गया और उससे मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार यह भी आरोप लगाया गया है कि सलमान ने स्वयं को नुकसान पहुंचाकर इसका इल्जाम पीड़िता के परिवार पर लगाने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी


लेखक के बारे में